जैतारण पाली के युवक ने नागौर में आकर किया सुसाइड. बीकानेर रोड वन विभाग भूमि क्षेत्र के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव.
फंदे से लटका युवक का शव और पास में निरीक्षण करती पुलिस।नागौर। कोतवाली थाना इलाके के बीकानेर रोड पर वन विभाग की भूमि पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर नागौर सीओ विनोद कुमार, कोतवाली थाना अधिकारी बिजेन्द्र सिंह मय और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। युवक ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी खुदकुशी कर की।
मृतक युवक की पहचान जैतारण जिला पाली के बाबूलाल के रूप में हुई है। सीओ व कोतवाली थाना अधिकारी ने घटनास्थल का मौका निरीक्षण के बाद शव को कब्जें मे लेकर शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतक की पहचान तो हो गई मगर खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है क्योंकि युवक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मृतक के परिजनों को कोतवाली थाना पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें