PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

बिग ब्रेकिंग.. बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी. 3 यात्रियों के मौत की खबर. ट्रेन में राजस्थान के सैकड़ों यात्री मौजूद..

बिग ब्रेकिंग.. बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी. 3 यात्रियों के मौत की खबर. ट्रेन में राजस्थान के सैकड़ों यात्री मौजूद.. बीकानेर में हेल्पलाइन 01512725942





बीकानेर से गुवाहाटी जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के 12 कोच पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में अब तक 3 लोगों के मरने की खबर. दर्जनों यात्रियों के घायल होने की भी सूचना. 51 एंबुलेंस मौके पर पहुंची है. राजस्थान के यात्रियों से भरी इस ट्रेन में प्रदेश के कितने लोग हताहत हुए हैं अभी जानकारी नहीं मिली है. बीकानेर से 308 यात्रियों के सवार हुए थे.


हादसा गुरुवार की शाम को पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के पास हुआ. दुर्घटना में पटरी से उतरे डिब्बों को देख कर लग रहा है कि हादसा इतना भयानक था.


समाचार एजेंसी ने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें दिख रहा है कि ट्रेन का एक डिब्बा सामने वाले डिब्बे पर चढ़ गया है. उस डिब्बे को काफी नुकसान पहुंचा है, ऐसा फोटो में स्पष्ट दिख रहा है. बहुत से यात्री ट्रेन से अपने सामान के साथ नीचे उतर गये हैं और बाहर में खड़े हैं. एक तस्वीर में ऐसा भी लग रहा है कि एक शख्स तेजी से ट्रेन की तरफ दौड़ रहा है.


इतना ही नहीं, कई डिब्बे ट्रेन से अलग होकर पलट गये हैं और पटरी के पास स्थित ढलान पर गिरे दिख रहे हैं. एएनआई ने जो ट्वीट किया है, उसमें कहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 अप ट्रेन गुरुवार की शाम को करीब 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. समाचार लिखे जाने तक तीन जनों के मरने की आधिकारिक जानकारी मिल पायी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.


जैसा कि ज्ञात है ट्रेन में मारवाड़ी लोगों का ज्यादा आना जाना है. बीकानेर नागौर सहित राजस्थान के सैकड़ों यात्री इसमें सवार हैं. मारवाड़ के कितने यात्रियों को नुकसान हुआ है यह अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें