सोशल मीडिया पर रिवाल्वर लहराने वाली महिला सिपाही ने नौकरी से दिया इस्तीफा, बताया लोगों के ट्रॉल करने से हुई डिप्रेशन का शिकार..
यूपी पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली आगरा पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. महिला कांस्टेबल के इस्तीफा देने के पीछे सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल को मुख्य कारण बताया जा रहा है. फिलहाल आगरा एसएसपी मुनिराज ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने कहा, इस मामले में महिला कांस्टेबल और उनके परिवार से बातचीत की जाएंगी.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..
जानकारी अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट से प्रियंका परेशान है. प्रियंका मिश्रा मूल रुप से कानपुर की रहने वाली है. वीडियो वायरल के समय प्रियंका की पोस्टिंग एमएम गेट थाने में थी. लेकिन वीडियो वायरल के बाद 24 अगस्त को कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया था. प्रियंका की झांसी में ट्रेनिंग के बाद आगरा में उनकी पहली तैनाती है.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
वायरल वीडियो में प्रियंका हाथ में रिवाल्वर लेकर वीडियो बना रही है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं. सीओ कोतवाली अर्चना सिंह की रिपोर्ट पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था. वायरल वीडियो के बाद प्रियंका मिश्रा की ट्रोल होने की खबरें लगातार आ रही है.
अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, कि उनके वीडियो पर लगातार अभद्र टिप्पणी हो रही है. जिससे वह काफी आहत है. लोग उनके पुरानी वीडियो पर जाकर भी कमेंट कर रहे है. और कमेंटों की यह सख्या लगातार बढ़ रही है.
वीडियो वायरल के बाद बढी थी फालोअर्स की सख्या
आगरा महिला कास्टेबल प्रियंका मिश्रा के कट्टा चलाने वाली वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स की सख्या बढ़ने लगी है. इस वीडियो को अपलोड करने से पहले उनके एक हजार के आसपास फालोअर्स थे, लेकिन वायरल वीडियो के बाद से अब तक उनके फालोअर्स की सख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है.
शिव शक्ति मोबाइल्स. मोबाइल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिपेयरिंग. दिल्ली दरवाजा केे बाहर नागौर। आनंद पंवार- 9982252525
जिला कलक्टर ने किया आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शनिवार को जिले में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का निरीक्षण किया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसी देवी से मरीजों की ओपीडी, औषधालय में उपलब्ध दवाईयों तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और आवष्यक दिषा-निर्देष दिए।
जिला कलक्टर ने आयुर्वेदिक विभाग के उप निदेषक डॉ. जेपी मिश्रा तथा औषधालय की प्रभारी को निर्देष दिए कि यहां स्थित योग प्रषिक्षण केन्द्र को संचालित करते हुए आमजन को लाभान्वित किया जाए। इसके अतिरिक्त राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में वृद्धजनों तथा महिलाओं के लिए चिकित्सा सेवाओं में विस्तार को लेकर ढांचागत विकास पर भी जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और इस पर कार्ययोजना बनाने के निर्देष दिए।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें