तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत. नहाने के लिए 8 बच्चे गए थे तालाब, 5 साथी बाहर नहीं आए तो 3 जने तालाब के अंदर नहीं गए. बची जान..
चित्तौड़गढ़. जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र में रविवार को तालाब में नहाने गए 8 बच्चों में से पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. गांव वाले बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एक साथ 5 शवों को देख पूरे इलाके में मातम पसर गया है. सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
जानकारी अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र के एक तालाब में आठ बच्चे नहाने के लिए रविवार सुबह निकले थे. जिनमें से दो बच्चे तालाब में नहीं उतरे, मंगलवाड़ निवासी सूरज (12) पुत्र राजेश ढोली का पैर स्लिप हुआ तो वह बाहर निकल गया. मंगलवाड़ निवासी भावेश (10) पुत्र नारायण लाल मेघवाल, चंद्रशेखर (12) पुत्र ओम प्रकाश ढोली, सुमित (12) पुत्र भैरूलाल, प्रिंस (8) पुत्र विष्णु और इंदौरा निवासी हरीश (8) पुत्र सत्यनारायण तालाब में नहाने के लिए उतर गए.
Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
उनके पानी में डूबने पर उनके साथी बच्चे घबरा गए और गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. जिस पर ग्रामीण दौड़कर आए और पांचों डूबे बच्चों को बाहर निकाला. सभी को मंगलवाड़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सभी के मृत होने की पुष्टि की. हादसे की सूचना जैसे ही अन्य ग्रामीण और बच्चों के परिजनों को लगी तो वह दौड़कर अस्पताल पहुंचे. पांच बच्चों की मृत देह देखकर उनके परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि गांव के लोगों के आंखों में आंसू आ गए.
चीख व पुकारते परिजनों को अन्य ग्रामीणों ने संभाला. पुलिस उप अधीक्षक आशीष कुमार, मंगलवाड़ थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सोढा के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल भी मौके पर पहुंच गए. विधायक ललित ओस्तवाल को भी इसकी जानकारी मिली तो वह भी वहां आ गए थे. प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया और बाद में सभी घटनास्थल की ओर रवाना हुए.
रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860
विधायक ललित ओस्तवाल ने ग्रामीणों को बताया कि वह राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते मंगलवाड़ क्षेत्र के ज्यादातर जलाशय और तालाब ओवरफ्लो हो चुके थे। बच्चे जिस तालाब में नहा रहे थे, संभवत: उसकी गहराई के बारे में अनभिज्ञ थे। मिट्टी के चिकना होने से वह तालाब में उतरते ही गहराई की ओर फिसल गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
एक में समझ दिखाई तो बच गया..
साथियों के तालाब में उतरने के बाद मंगलवाड़ निवासी सूरज (12) पुत्र राजेश ढोली भी तालाब में उतरने जा रहा था। इतने में उसके ध्यान में आया कि पहले से पानी में गए बच्चे काफी देर से पानी से बाहर ही नहीं आए. दिमाग लगाया कि वह काफी देर से बाहर क्यों नहीं आए. उसने नहाने का अपना निर्णय बदल दिया.
यह बात उसने बाहर खड़े करीश और आयुष को बताई. अनहोनी की आशंका में करीश और आयुष वहां से भाग खड़े हुए। गांव पहुंचे और पूरी बात बताई. ग्रामीण और बच्चों के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. उन्होंने तालाब से पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। डॉ पंकज कीर ने चेक किया तो पांचों की मौत हो चुकी थी।
शिव शक्ति मोबाइल्स. मोबाइल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिपेयरिंग. दिल्ली दरवाजा केे बाहर नागौर। आनंद पंवार- 9982252525मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। पुलिस को आशंका थी कि कुछ और बच्चे पानी में हैं। करीश और आयुष के बयान पर उनको यकीन हुआ कि अब कोई बच्चा वहां नहीं है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि कुल 8 लोग नहाने गए थे। उसमें से तीन लोग सुरक्षित हैं। इसके बावजूद गांव वाले 2 बार पानी में उतरकर जांच कर चुके थे।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें