PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

रविवार, 29 अगस्त 2021

कृषक मृत्यु बीमा क्लेम की राशि नहीं देने पर हर्जाना, जज बोले- सर्प-दंश से मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम आवश्यक नहीं..

कृषक मृत्यु बीमा क्लेम की राशि नहीं देने  पर हर्जाना, जज बोले- सर्प-दंश से मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम आवश्यक नहीं..



नागौर। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने प्रधानमंत्री कृषक सुरक्षा योजना के अंतर्गत मृत्यु बीमा क्लेम नाजायज रूप से खारिज करने पर बीमा कंपनी पर हर्जाना लगाया है। मामले के अनुसार रूपासर इनाणा (मूंडवा) निवासी जगराम ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध आयोग में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उसकी पत्नी जिमनाई द्वारा यूनाइटेड बैंक में बचत खाता खोलने पर बैंक द्वारा प्रीमियम राशि की कटौती कर प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के अंतर्गत उसका बीमा करवाया  गया था। 


जिमनाई की मार्च 2016 में कृषि कार्य के दौरान सांप काटने से मृत्यु होने के बावजूद बीमा कंपनी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना क्लेम के भुगतान से मना कर दिया गया है। 


आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा, सदस्य बलवीर खुडखुडिया व चंद्रकला व्यास की न्यायपीठ ने अपने निर्णय में कहा कि सर्पदंश के मामलों में पोस्टमार्टम करवाया जाना आवश्यक नहीं है बल्कि इलाज करने वाले चिकित्सक द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र  ही मृत्यु साबित करने के लिए पर्याप्त है।


 आयोग ने विपक्षी बीमा कंपनी की सेवाओं में त्रुटि मानते हुए मृत्यु बीमा की राशि भुगतान करने के साथ परिवादी को शारीरिक व मानसिक वेदना की क्षतिपूर्ति राशि दस हजार व परिवाद व्यय पांच हजार रुपए अदा करने का भी बीमा कंपनी को आदेश दिया है।



72 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया राहत का मंगल टीका. शिक्षा विभाग के कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए वैक्सीनेशन का विशेष अभियान



नागौर। मिशन अगेंस्ट कोरोना के तहत टीम हैल्थ जिले को कोरोना मुक्त बनाने में सफलता हासिल करने के बाद तीसरी लहर के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को भी युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है।

अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र.. गुरुदेव सियाग सिद्ध योग जिससे होता है ऑटोमेटिक योग.. प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या खुद अनुभव करें..


होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर। फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित


जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिले में रविवार को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया गया। इस कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक में 150 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इन टीकाकरण सत्रों में विशेष रूप से शिक्षा विभाग में नियुक्त शिक्षाधिकारियों, शिक्षा विभाग के कार्मिकों तथा उनके परिजनों का विशेष रूप से वैक्सीनेशन किया गया। 

आयुष होमियो क्लिनिक. नया दरवाजा रोड नागौर. डॉ. श्रीराम शर्मा. 9461350525. रोग मुक्त जीवन के लिए होम्योपैथी अपनाएं..


Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि जिले में रविवार को आयोजित 150 टीकाकरण सत्रों में शाम छह बजे तक 72 हजार से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पहली व दूसरी डोज लगाई गई। 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के डेगाना ब्लॉक में 5966,  डीडवाना 8576, जायल 6799, कुचामन सिटी 6213, लाडनूं 5881, मकराना में 6102, तथा मेड़ता ब्लॉक में 5713 लोगों को राहत के मंगल टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई। इसी प्रकार जिले के परबतसर ब्लॉक में 5466, रियांबड़ी 4802,  मूंडवा 7296, तथा नागौर ब्लॉक में 9219 लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन किया गया।


श्री महालक्ष्मी स्टोर सदर बाजार नागौर। रेडीमेड कपड़ों का जंक्शन, वाजिब दाम फिक्स रेट। पवन आसोपा - 9413649660




रॉयल स्टील फर्नीचर, बर्तन बाजार खाई गली नागौर। बर्तनोंं का सबसेेे विश्वसनीय शोरूम। मोहम्मद जावेद गोरी - 9413367860


 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महिया ने बताया कि जिले के सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर सरकारी गाइडलाइन की पूर्ण पालना की गई। जिला स्तर से सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स की तकनीकी मॉनिटरिंग एनएचएम के जिला नोडल अधिकारी भवानीसिंह हापावत व उनकी आईटी टीम ने की। 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित उपखण्ड अधिकारियों व बीसीएमओ ने किया  वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण

जिले में रविवार को 150 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर आयोजित कोविड टीकाकरण का जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार टीम हैल्थ नागौर सहित जिले के उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवराज राव के साथ 

LG Best Shop..
राजा इलेक्ट्रॉनिक्स. किले की ढाल नागौर. 9887100102


Voltas Shoppy
विनायक सेल्स. बाबा मार्केट. किले की ढाल नागौर. 9571838978


जायल ब्लॉक की राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फरड़ौद, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जायल, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कठौती तथा मकराना ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनाणा तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ू में आयोजित कोविड टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया और यहां समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां नियुक्त स्टॉफ का मार्गदर्शन किया। 


नागौर के उपखण्ड अधिकारी सुनील पंवार ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दवेनगर तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया करते हुए वहां टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। इसी प्रकार रियांबड़ी के उपखण्ड अधिकारी ने पादूखुर्द तथा धानीपुरा स्थित राजकीय चिकित्सा संस्थान, खींवसर की उपखण्ड अधिकारी जीतू कुल्हरि ने तहसीलदार रूधाराम के साथ पांचलासिद्धा, पांचौड़ी, कांटिया, देउ, भूण्डेल, गुढ़ा भगवानदास, चावण्डिया, भेड़, बैराथल कल्ला में आयोजित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स तथा मूंडवा के तहसीलदार पी.आर.पूनिया ने राजकीय सीएचसी मूंडवा में कोरोना टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें