चोरों के हौसले बुलंद? सीसीटीवी कैमरे को चकमा देने के लिए चोर ने लगाया शातिर दिमाग! ..और दो पुलिस चौकियों के बीच मोबाइल शोरूम से चुरा ले गए महंगे मोबाइल्स और नगदी। मौका ए वारदात से लाइव रिपोर्टिंग..
सीसीटीवी में नजर आया शातिर चोर।
नागौर। मानो या ना मानो नागौर शहर में चोरों के हौसले बुलंद हो चले हैं। पुलिस का खौफ शायद अपराधियों में खत्म हो चुका है। इसी का परिणाम है कि प्रतिदिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। कोतवाली थाना इलाके में शनिवार तड़के 4:00 से 5:00 बजे के बीच टिंबर मार्केट एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक मोबाइल शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात हुई। शहर के व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार लाखों रुपए के मोबाइल और नगदी की चोरी पुलिस की निष्क्रियता दर्शाती है।
शोरूम के अंदर कार्रवाई करती पुलिस और बाहर लोगों की भीड़।श्री सैनी रेडियो नाम का मोबाइल शोरूम शहर की गांधी चौक और दिल्ली दरवाजा पुलिस चौकियों के बीच स्थित है। दोनों चौकियों के मध्य लगभग सामान दूरी पर ही है। ऐसे व्यस्तम इलाके में चोरों ने बड़े आराम से दुकान के शटर को बिना ताले तोड़े खींच कर अंदर प्रवेश किया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के अनुसार दुकान के अंदर एक चोर घुसा, उसने बड़े आराम से मुंह में टॉर्च रखकर मोबाइलों को नीचे रखा। 1 घंटे तक करीब 130 से 150 महंगे मोबाइल को बॉक्स से निकाले, गल्ला संभाला उसमें रखे करीब ₹430000 और 10 से 12 चांदी के सिक्के निकाल कर चोरी किए।
Ad. Saswani Computer. कुमारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216
चोरी गए मोबाइल की कीमत का आंकलन समाचार लिखे जाने तक जारी था। एक अनुमान के मुताबिक चोरी के मोबाइलों की कीमत 15 से 20 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कोतवाली थाना पुलिस में दी रिपोर्ट में भी यही बताया है कि दुकान के स्टॉक से मिलान करके चोरी गए मोबाइल की आईएमइआई की डिटेल दी जाएगी।
दिल्ली दरवाजा रोड पर स्थित सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चोरी के बाद करीब 5 जने हाथों में थैले लेकर बड़े आराम से पैदल दिल्ली दरवाजा की तरफ जा रहे हैं।
आस पास दो-दो पुलिस चौकियां फिर भी चोरी की वारदातें?
टिंबर मार्केट और आसपास के मोहल्लों में लगातार बाइक चोरी की वारदात हो रही है। अकेले कांगरवाडा मोहल्ले में तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल चोरी हो चुकी है। दिल्ली दरवाजा चौकी के पास है पुराना बस स्टैंड में स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। इसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही दिनों में चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। आज मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात के समय दिन का उजाला होने वाला था। आसपास की मस्जिदों में भी लोगों की आवाजाही थी। पास ही गांधी चौक सब्जी मंडी में भी व्यापारियों की चहल पहल थी। इसके बावजूद चोरों ने हौसला दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शायद व्यस्त इलाके में पुलिस की गश्त में कमी है।
सीसीटीवी को चकमा देने के लिए चोर ने लगाया शातिर दिमाग!
मोबाइल चोरी करने के लिए अंदर घुसे चोर ने बड़े शातिराना तरीके से सीसीटीवी कैमरे को धोखा देने का प्रयास किया। सिर पर सफेद कपड़ा बांधकर ही अंदर घुसा। सफेद कपड़े से कैमरा ब्लर हो जाता है। इससे चेहरा साफ नजर नहीं आता है। चोरी की वारदात के समय उसने चेहरा कभी भी कैमरे के सामने ऊपर नहीं किया। मोबाइलों के बारे में भी अच्छा जानकार लगता है। महंगे मोबाइल ही उसने चुराए हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल के बॉक्स वही छोड़ें। फिंगरप्रिंट नहीं आए इसके लिए हाथों में ग्लव्स भी नजर आ रहे हैं।
चोरी की वारदात को लेकर व्यापारी वर्ग हो रहा है भयभीत
सबसे व्यस्तम इलाके में मोबाइल शॉप में चोरी हो जाने के कारण स्थानीय व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष जता रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि मोबाइल शोरूम में हुई चोरी का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करें। चोरों के पकडे नहीं जाने तक व्यापारी आशंकित रहेंगे। कार्रवाई नहीं होने पर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन करने का निर्णय ले सकते हैं।
दुकान संचालक के भाई धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि कोतवाली थाने में वारदात की रिपोर्ट दे दी है। चोरी गए मोबाइलों की डिटेल निकाली जा रही है। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत 10,000 से लेकर 80000 रुपए तक की है। चोरों ने सिर्फ महंगे मोबाइलों पर ही हाथ डाला है। चोरी गए मोबाइलों का वास्तविक आंकलन जारी है। चार लाख से ऊपर नगदी व चांदी के सिक्के भी चोरी हुए हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें