उड़ता नागौर.. गांवों में बढ़ रही है नशे की प्रवृति! ग्रामीणों बोले नशे की गिरफ्त से बचालो हमारे बच्चों को, देखें वीडियो उड़ता नागौर पर ग्रामीणों ने ऐसा क्या कहा?
नागौर। जिले में नशीले पदार्थों का व्यापार किस कदर बढ़ रहा है इसकी बानगी नशे के खिलाफ ग्रामीणों की एकजुटता से नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने में नाकाम हो रहा है। अब गांव में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए ग्रामवासी एकजुट हुए हैं। निकटवर्ती ग्राम बारानी में दिन-रात नशीले व्यापार व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि नागौर तहसील के ग्राम बाराणी से भदवासी जाने वाली रोड व नाडी के किनारे वह सार्वजनिक स्थान स्कूल, मंदिर आदि स्थानों पर दिन और रात दोनों समय में नशे के आदि व्यक्तियों द्वारा अवैध नशे के व्यापार को फैलाने वह गरीब परिवार के पीड़ित बच्चों को नशीले पदार्थों का सेवन करवा कर उन्हें नशे की लत लगाने का कार्य बड़े जोर से किया जा रहा है।
Ad..
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नशे में स्मैक व एमडी आदि नशीले पदार्थों का पहचान व सेवन किया जा रहा है। धंधे में कोई लोग लिप्त है तथा नशे के कारण आने वाले समय की युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है तथा नशेड़ी व्यक्तियों के कारण हमारे ग्राम के आमजन व औरतों को घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। हमेशा डर बना रहता है कि किसी के साथ कोई घटना घटित ना हो जाए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें