इंडियन आइडल से बाहर हुए सवाई भाट ने नागौर पहुंच हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। जानिए इंडियन आईडल को लेकर क्या बात हुई?
नागौर। इंडियन आइडल 12 के प्रतिभागी रहे सवाई भाट सोमवार को नागौर पहुंचे। सवाई भाट ने यहां नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। नागौर जिले के गच्छीपुरा निवासी व इंडियन आइडल 12 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्रतिभागी सवाई भाट ने सांसद से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस अवसर पर बेनीवाल ने कहा कि सवाई ने जिले का नाम अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे देश मे रोशन किया है। सवाई के नागौर पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सवाई भाट ने बताया कि प्रतियोगी में बने रहने के लिए पूरी कोशिश की। कहा कि इतने बड़े मंच पर परफॉर्मेंस करना उनके लिए अपने आप में बड़ी बात रही।
गौरतलब है कि सवाई ने अपने इंडियन आइडल सफर की शुरुआत से लेकर 20 जून को प्रसारित एपिसोड तक पूरे देश से सर्वाधिक वाहवाही लूटी। हर हफ्ते सर्वाधिक वोट पाने वाले प्रतिभागी भी बने रहे। रविवार को प्रसारित एपिसोड में उनके बाहर होने की खबर से उनके प्रशंसकों में गहरी निराशा छाई हुई है। आज दिनभर सोशल मीडिया पर उनके बाहर होने की चर्चाएं चली।
आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को नागौर मुख्यालय पर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की।
इस अवसर पर सांसद ने आम जन से प्राप्त समस्याओ को सुना व समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। बेनीवाल ने कहा कि कोरोना के संकट में सरकारी महकमो के अधिकारियों को आम जन से ई मेल व ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों व समस्याओ का तत्काल निस्तारण करना चाहिए ताकि लोगो को आवागमन नही करना पड़े !
पशुपालन विभाग के अधिकारियों से साथ बैठक में सांसद ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निर्देशक जगदीश बरवड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों व कार्मिको तथा चिकित्सको के साथ बैठक कर नागौर जिले में पशु अस्पतालों व पशु उपकेंद्रों की वर्तमान स्थिति व जिले में पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की साथ ही जिले की गौशालाओं में गायों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने, पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
यह समस्या आई जन सुनवाई में - सांसद के समक्ष बिजली, पानी व फसल बीमा योजना में क्लेम नही मिलने से किसानों को आ रही समस्या सहित कई सार्वजनिक जन समस्याएं प्राप्त हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें