ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार व उसका साथी गिरफ्तार, जानिए एक लाख रुपए का इनामी आरोपी कहां हुआ गिरफ्तार
दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट और छत्रसाल स्टेडियम मर्डर में वॉन्टेड पहलवान सुशील कुमार अपने साथी अजय कुमार के साथ गिरफ्तार। रविवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर ₹100000 और उसके साथी अजय कुमार पर ₹50000 का इनाम घोषित किया था। दोनों आरोपी पिछले 19 दिनों से ठिकाने बदल बदल कर फरार चल रहे थे
इसकी पुष्टि स्पेशल सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी को स्पेशल सेल की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया।
मेरठ टोल पर सीसीटीवी में कैद
छत्रसाल स्टेडियम में 4-5 मई की दरम्यान हुई हिंसा में ग्रीको रोमन रेसलर सागर की मौत के बाद से सुशील कुमार फरार थे। एक विडियो फुटेज सामने आई है, जो मेरठ टोल प्लाजा की बताई जा रही थी । सुशील कार की फ्रंट सीट पर बैठा दिख रहा, जबकि एक लंबा तगड़ा शख्स कार चला रहा है। फुटेज को 6 मई का बताया जा रहा है। पुलिस को युवक और कार की तलाश है। सूत्रों के मुताबिक, सुशील, हरिद्वार स्थित एक बाबा से मदद मांगने गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें