PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

शनिवार, 8 मई 2021

नागौर जिले के लिए राहत की खबर... अंबुजा द्वारा 175-200 ऑक्सीजन सिलेण्डर उत्पादन क्षमता प्लांट का निर्माण कार्य हुआ शुरू.. कोविड मरीज के अटेंडेंट की सीक्यूएएस साॅफ्टवेयर के माध्यम से रखी जाएगी निगरानी...

अंबुजा द्वारा 175-200 ऑक्सीजन सिलेण्डर उत्पादन क्षमता प्लांट का निर्माण कार्य हुआ शुरू


कोविड मरीज के अटेंडेंट की सीक्यूएएस साॅफ्टवेयर के माध्यम से रखी जाएगी निगरानी


नागौर 8 मई। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं अंबुजा के अधिकारियों और अभियंताओं की टीम ने शनिवार को जेएलएन परिसर में अंबुजा द्वारा प्रस्तावित 175 से 200 आॅक्सीजन सिलेण्डर उत्पादन क्षमता का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, डिस्चार्ज होने वाले कोरोना मरीजों, कोविड मरीज के अटेंडेंट की निगरानी, जेएलएन स्थित वाॅर-रुम में अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाऐं संबंधी निर्देशों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. 



जिले में आॅक्सीजन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जेएलएन परिसर में जिला कलक्टर और अंबुजा के अभियंताओं की टीम की देखरेख में प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। अंबुजा सीमेन्ट फाउन्डेशन के इंजीनियर विजय सिंह चैहान ने बताया कि इस प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं और आगामी दिनों में निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र ही आॅक्सीजन निर्माण व आॅक्सीजन सिलेण्डर का रिफिलिंग कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबुजा ने जेएलएन परिसर में प्रस्तावित आॅक्सीजन पार्क को विकसित करने का जिम्मा लिया।



बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया ने बताया कि राज्य सरकार की कोरोना मरीजांे की देख-रेख संबंधी नई गाइडलाइन के अनुसार जहां तक सम्भव हो, अस्पताल में भर्ती कोविड पाॅजिटिव मरीज के साथ कोई भी अटेंडेंट नहीं जावें और आवश्यकता होने पर केवल एक ही व्यक्ति को अनुमत किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा अटेंडेंट को एक पास जारी किया जाएगा तथा अटेंडेंट की सूचना नाम, पता व मोबाइल नम्बर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट जाने-अनजाने में कोरोना संक्रमण फैला सकते हैं इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सीक्यूएएस साॅफ्टवेयर के माध्यम से अटेंडेंट के मूवमेंट की निगरानी की जाएगी। साथ ही अटेंडेंट को 15 दिन के लिए अपने परिवार से आइसोलेट कर होम क्वारंटीन करना भी अनिवार्य किया गया हैं।

डॉ सोनी ने कहा कि  कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोग अपनी प्रबल इच्छाशक्ति और चिकित्सकों के सहयोग से इस बीमारी को हराने में कामयाब हुए है। साथ ही उन्होंने ठीक होने वाले लोगों से अपील कि, वे अन्य लोगों को भी इस महामारी से बचने हेतु जरूरी सावधानियां बताकर जागरूक करते रहे। डाॅ. सोनी ने अस्पताल की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सभी वार्डों में कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वाॅर रूम में कार्यरत स्टाफ फोन के माध्यम से रोगियोें को घर बैठे ही स्वास्थ्य परामर्श व अन्य जानकारी उपलब्ध करवा रहे है। जेएलएन स्थित वाॅर रूम में शुक्रवार को 235 लोगों द्वारा फोन पर कोविड और स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि वाॅर रूम द्वारा 107 कोरोना मरीजों से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य और इलाज संबंधी फीडबैक लिया गया।

वाॅर रूम के मोबाइल नम्बर 9664053478 है इसके अतिरिक्त तीन डाॅक्टरों की टीम भी दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक अपनी सेवाएं दे रही है। जिसमें डाॅ. राजेन्द्र बेडा मो. न. 6375767208, डाॅ. अशोक झाड़वाल मो. न. 9664034276 और डाॅ. लूणाराम डिडेल मो. न. 6375723325 पर आमजन सम्पर्क कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फोन पर ही परामर्श ले सकते है।

बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जवाहर चैधरी, उपखण्ड अधिकारी अमित चैधरी, सहायक कलक्टर रामजस विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शंकरलाल, मुख्य प्रबंधक रीको विपोन मेहता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें