इंदौर के बाद मुंगेर, रामपुर, मुजफ्फर नगर में #कोरोना के योद्धाओं पर हमला, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस भी हुई चोटिल
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की
कोरोनावायरस से बचाव को
कोरोना के योद्धा दिन रात लगे हुए है, मगर इंदौर, रामपुर, मुंगेर, मुजफ्फर नगर आदि में कहीं स्वास्थ्य कर्मियों को तो कहीं पुलिस कर्मियों को पत्थर और डंडों से पीटा जा रहा है। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ते जा रहा है और हर दिन कोविड-19 के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना संकट के इस दौर में खतरनाक महामारी के कहर से लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की बाजी लगा कर डटे हुए हैं, मगर कुछ लोग हैं कि उन पर पत्थर बरसा रहे हैं और थूक रहे हैं।
ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर, उत्तर प्रदेश के मुंगेर मुजफ्फरपुर रामपुर का है, जहां कोरोना वायरस के मद्देनजर संदिग्ध कोरोना मरीजों की स्क्रीनिंग करने गए स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस की टीम पर पत्थर बरसाए गए और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया है। बता दें कि इससे पहले भी कोरोना लॉकडाउन में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस की टीम पर देश के अलग-अलग हिस्सों से हमले की खबर आ चुकी है।
यह घटना ऐसे वक्त हो रही है जहां पूरा देश डॉक्टरों के लिए तालियां बजा रहा है और उनके योगदान को सराह रहा है, मगर वहीं कुछ लोग इन्हें गालियां भी दे रहे हैं और पत्थर भी मार रहे हैं। यह शर्मनाक है रुकना चाहिए।
नागौर सांसद बेनीवाल का बयान-
एमपी के इंदौर में कोरोना स्क्रीनिंग करने गए चिकित्सको व मेडिकल स्टाफ के दल पर हमले की नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निंदा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट करके ऐसे हमलवारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा पूरा देश ऐसे हमलावरों की निंदा करता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें