खीवसर उपखंड क्षेत्र के गांवो में अवैध खनन का कार्य जोरों पर से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन व खनिज विभाग के लाखों जतन के बावजूद अवैध खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद क्षेत्र के गांव में अवैध खनन रात्रि में जोरों पर चल रहा है। आज दातीणा सहित आसपास इलाकों के सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने अवैध खनन को रोकने को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
गोचर भूमि में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी
कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
सोमवार, 29 जनवरी 2018
खींवसर उपखंड क्षेत्र के गांवों में अवैध खनन जारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें