गहलोत सरकार के एक निर्णय से आम आदमी के ऊपर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ पर सांसद बेनीवाल ने विरोध कर सीएम को लिखा पत्र..जानिए क्या है वो फैसला?
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करते सांसद बेनीवाल।
दिल्ली। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लीखकर विद्युत कंपनियों द्वारा औधोगिक इकाइयों की तर्ज पर घरेलू उपभोक्ताओं पर लोड के हिसाब से स्थायी शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। सांसद ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि किसान व उपभोक्ता पहले से ही कोरोना के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के आदेशों से आम जन की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
Ad.. होटल चंद्रिका पैलेस, दूरसंचार भवन के सामने मानासर, नागौर।फोन- 01582242926, 7425817926.. उपलब्ध है AC. नॉन एसी रूम, पार्टियोंं के लिए हॉल आधुनिक सुविधाओं सहित
सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मुलाकात
सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में स्थित गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की साथ ही कई विषयों पर चर्चा की। क्षारीय व शुष्क भूमि को लेकर केंद्र की यह है योजना- मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल मे केंद्रीय कृषि मंत्री ने सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया की देश के 15 राज्यों में प्रायोगिक आधार पर ऐसी जमीन को खेती के दायरे में लाने के लिए समस्याग्रस्त मृदा के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की उप योजना के रूप में समस्याग्रस्त मृदा के सुधार का कार्यान्वयन कर रहा है।
Ad. Saswani Computer. कुम्हारी दरवाजा नागौर. मनीष सुराणा. 9828540216






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें