PrimoPost - Latest News Articles Information India

Latest Information Articles Culture Politics Daily News Government Global Activities Covid-19 Guidlines

Breaking

बुधवार, 26 मई 2021

झोलाछाप डाॅक्टरों की जिले भर में धरपकड़ जारी.. जानिए झोलाछाप डॉक्टर आज कहां पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते मिले..

झोलाछाप डाॅक्टरों की जिले भर में धरपकड़ जारी.. जानिए झोलाछाप डॉक्टर आज कहां पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते मिले..




नागौर। जिले में झोलाछाप डॉक्टर का मकड़जाल लंबे समय से फैला हुआ है। कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बुलंद हैं। कोरोना महामारी के संकटकाल में भी जिले के कई गांवों में झोलाछाप डाॅक्टर, ग्रामीणों का इलाज करने के नाम पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 



इसे लेकर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बुधवार को डीडवाना तहसील के गांव बावड़ी व दौलतपुरा में दो झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 



इस दौरान टीम ने ग्राम बावड़ी में झोलाछाप डाॅक्टर ताराचंद बंगाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध दवाएं व इंजेक्शन जब्त किए। वहीं दौलतपुरा गांव में झोलाछाप डाॅक्टर समीर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से संचालित दुकान को सीज किया। 



इस दौरान डीडवाना बीसीएमओ डाॅ अजीत बलारा, डाॅ संदीप व डाॅ नरेन्द्र तंवर, ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुखदीप कौर, जगदीश रमन, गोपालराम, सुरेन्द्रसिंह, हंसराज, एएनएम मिनी वर्गीस सहित टीम ने डीडवाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह कार्रवाई की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें